भागलपुर 26 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सबौर भागलपुर-गोराडीह रोड पर लोदीपुर थाना के समीप पुलिस ने झारखंड से आ रही एक पिकअप वैन को रोक कर तलाशी ली। इस दौरान पिकअप वैन से पुलिस को 26 लीटर विदेशी शराब मिली। पुलिस ने पिकअप वैन में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपी कुलदेव कुमार और रतीश कुमार झारखंड के गोड्डा जिला के अमरपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया है। लोदीपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। वाहन मालिक पर भी केस दर्ज किया जाएगा।

  • Related Posts

    भागलपुर में दर्दनाक हादसा: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, 16 वर्षीय किशोर की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर जदयू में ‘विवेकानंद’ युग की शुरुआत! नए जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत; कार्यकर्ताओं ने कहा- अब और मजबूत होगा संगठन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading