भागलपुर : नामांकन को लेकर छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

जिले के लगभग हर एक प्रखंड के अष्टम उत्तीर्ण बच्चे नामांकन को लेकर हैं परेशान

अपने पोषक क्षेत्र में नवमीं में नामांकन हेतू छात्राओं ने किया जमकर प्रदर्शन

शिक्षा विभाग के सिंघम के के पाठक के खिलाफ मुर्दाबाद के लगे नारे

भागलपुर बिहार में शिक्षा विभाग के एक विशेष निर्देश के तहत ही जिले के तमाम अष्ठम उत्तीर्ण छात्रों का नवम में नामांकन संभव है।इसी बाबत आज नाथनगर, कहलगांव तथा अन्य प्रखंड के सैकड़ों बच्चों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष उग्र प्रदर्शन किया।

छात्र कहते हैं कि अष्टम उत्तीर्ण के बाद हमें जिस विद्यालय में नामांकन करनी है वो हमारे पोषक क्षेत्र से बहुत दूर है।हम जहां नजदीक के विद्यालय में नामांकन कराना चाहते हैं उस विद्यालय के प्राचार्य कहते हैं कि जिला शिक्षा पदाधिकारी से अनुमति पत्र पर हस्ताक्षर ले कर आओ। वहीं जब जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय आते हैं तो हमलोगों के साथ टाल मटोल किया जाता है।इस मामले को लेकर आज जिले के कई प्रखंड के बच्चों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय व जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जमकर बबाल काटा।

छात्रों ने बिहार के शिक्षा विभाग के सिंघम के के पाठक व जिला शिक्षा पदाधिकारी के नाम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। बहरहाल छात्रों का आवेदन जिलाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारियों ने रख ली है।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर छात्रों की मांग पूरी होती या नहीं।

  • Related Posts

    पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading