भागलपुर के सबौर में नाबालिग जोड़े की शादी कराई

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर भिट्ठी में एक नाबालिग लड़का-लड़की की मंदिर में शादी करवाने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को दोनों मंदिर में शादी रचाकर सुल्तानपुर भिट्ठी में ही एक रिश्तेदार के यहां रुके थे। जहां लड़की पक्ष ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लड़का-लड़की को बरामद कर सबौर थाने पुलिस को सौंप दिया। दोनों के परिजन सबौर थाना पहुंचे।

लड़की लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोडाहा गांव की रहने वाली है। वहीं लड़का बबरगंज थाना क्षेत्र के एक एक मोहल्ले का बताया जाता है। लोदीपुर थाना अध्यक्ष श्यामल कुमार ने कहा कि लड़की पक्ष शाम को लोदीपुर थाना पहुंचा और आवेदन दिया। कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    कड़ाके की ठंड में 200 जरूरतमंदों के बीच समाजसेवी सतीश कुमार यादव ने बांटे कंबल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बाबा बूढ़ानाथ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, सामाजिक समिति ने किया भव्य स्वागत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading