भागलपुर : कहलगांव से नाबालिग का अपहरण, मामला दर्ज

भागलपुर : कहलगांव के बुद्धुचक थाना में पिता ने अपने नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। जिसमे उन्होंने बुद्धुचक गांव में अपने नानी के घर में रह रही अपनी बेटी का अपहरण 4 जुलाई को उसी गांव के एक नाबालिग लड़के द्वारा करने का आरोपी बनाया है। थानाअध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है।

नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ का आरोप लगाया

पीरपैंती। पीरपैंती थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उसकी पुत्री ट्रेन पकड़ने जा रही थी। रास्ते में एक युवक ने उससे छेड़छाड़ करने लगा। प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

आरोपी अपहर्ता ने छात्रा की मौत का मैसेज किया

बिहपुर। प्रखंड के एक गांव की छात्रा 16 जून को लापता हो गई। छात्रा की मां ने अरसंडी रहने वाले प्रवीण कुमार उसकी मां और भाई के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। शनिवार की सुबह आरोपी प्रवीण ने छात्रा के परिजनों को युवती की मौत का मैसेज किया। थानाध्यक्ष ने जांच कर छात्रा की बरामदगी करने लेने की बात कही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

  • ये भी पढ़े..

    शिवनारायणपुर थाना के नए भवन निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, आधुनिक पुलिस व्यवस्था को मिलेगा नया आधार

    Share Add as a preferred…

    पश्चिम बंगाल के BSF कैंप में फायरिंग, सारण के हवलदार अजय कुमार सिंह की मौत

    Share Add as a preferred…