बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमाका: ब्लास्ट में 10 से 12 लोगों की मौत की खबर : हादसे में कई घायल

एक बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से आ रही है। जहां एक बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। इस हादसे में 10 से 12 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। घटना बेरला ब्लॉक के बोरसी की है।

जानकारी के मुताबिक, बारूद फैक्ट्री में धमाका उस वक्त हुआ, जब घटनास्थल पर लोगों की भीड़ मौजूद थी। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके थर्रा उठे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। ब्लास्ट की घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले को लेकर डीएम रणवीर शर्मा ने बताया कि घटना के कारणों की तलाश की जा रही है। हादसे के वक्त कितने लोग फैक्ट्री में मौजूद थे, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

  • Related Posts

    भागलपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बीपीएससी वाली ‘मैडम’ की सड़क हादसे में मौत! जमुई में अज्ञात ट्रक ने ऑटो को रौंदा; मायके से ससुराल लौट रही थीं शिवानी, उजड़ गया घर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *