बिहार : वोट देने के लिए जंगल के रास्ते घर जा रहे युवक को बाघ ने बनाया शिकार

बेतिया। वीटीआर वन प्रमंडल-1 के मंगुराहा वनक्षेत्र के जसौली जंगल व इंडो-नेपाल बार्डर के समीप शुक्रवार दोपहर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। उसे बाघ ने अपना शिकार बना लिया है।

उसके शरीर में सीने से नीचे का हिस्सा पूरी तरह बाघ ने खा लिया है।

युवक की पहचान सिसवा ताजपुर गांव के रंभू महतो के पुत्र दीपेंद्र महतो (34) के रूप में हुई है। वह नेपाल से वोट देने के लिए भंगहा थाने के सिसवा ताजपुर स्थित घर आ रहा था।

इंडो-नेपाल बॉर्डर सील होने की वजह उसने जंगल में पगडंडी की राह पकड़ी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *