पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० अरूण जेटली जी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० अरूण जेटली जी के जन्मदिवस पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन पी०सी० कॉलोनी, कंकड़बाग स्थित सेक्टर-ए, पार्क संख्या-31 में किया गया। राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्व० अरूण जेटली जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० अरूण जेटली जी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री शिवशंकर निषाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० अरूण जेटली जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जदयू की बैठक पहले से दिल्ली में तय है। यह सामान्य बैठक है। हर वर्ष हमलोग इस तरह की बैठक करते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हिंसा मामले में माले विधायक संदीप सौरभ और AISA नेता धनंजय गिरफ्तार, अब तक 60 आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा के अंतिम दिन हंगामा, छात्र प्रदर्शन पर विपक्ष का विरोध, 5 मिनट में सदन स्थगित

    Share Add as a preferred…