पीएम महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर बोलते नहीं : तेजस्वी यादव

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावार रहे। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा था कि अगर 50 दिन के अंदर महंगाई कम नहीं होगी तो वह लोगों का हर आदेश मानने को तैयार होंगे। 10 साल बीत जाने के बाद भी आज भाजपा झूठे वादों के साथ लोगों को बरगलाने का काम कर रही है।

तेजस्वी ने लोगों को पीएम मोदी के पुराना भाषण का रिकार्डिंग सुनाते हुए कई सवाल भी पूछे। तेजस्वी शनिवार को अररिया के नरपतगंज, सुपौल के राघोपुर व मधेपुरा के घैलाढ़ में इंडी महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मधेपुरा लालू प्रसाद की कर्म भूमि रही है। लालू ने मधेपुरा में रेल कारखाना देने का काम किया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: पशु अस्पताल के चपरासी के घर मिला करोड़ों का साम्राज्य, 34 प्लॉट और महिंद्रा थार समेत अकूत संपत्ति बरामद

    Share Add as a preferred…

    देश के सबसे चर्चित NEET पेपर लीक मामले में बड़ा मोड़, CBI ने संजीव मुखिया को दी राहत

    Share Add as a preferred…