नालंदा मे मुखिया पति का अपहरण के बाद हत्या

बिहारशरीफ। गिरियक प्रखंड की सतौआ पंचायत की मुखिया ललिता देवी के पति बलवीर उर्फ बाले यादव की अपहरण के बाद गुरुवार की देर शाम हत्या कर दी गयी। उनका शव नवादा जिला के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के पास सड़क किनारे मिला है। पीट-पीटकर हत्या किये जाने की आशंका जतायी जा रही है।

स्थानीय लोगों की माने तो आदमपुर गांव के पास शाम को उनकी बाइक बरामद हुई। पास में ही उनका गमछा व चप्पल पड़ा था। इससे पहले उनका मोबाइल स्वीच ऑफ था। अनहोनी की आशंका से परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गयी।

  • Related Posts

    सासाराम रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, नेताजी एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जमुई में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, 65 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading