गंगा के जलस्तर में वृद्धि के मद्देनजर की गई बैरीकेडिंग

भागलपुर में गंगा ने विकराल रूप धारण कर लिया है. गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. बीते 36 घंटे में गंगा के जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है. जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से अजगैबीनाथ धाम घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है ऐसे में भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

श्रद्धालुओं को बेरीकेडिंग के अंदर स्नान करने की सलाह दी जा रही है. सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ के साथ-साथ स्थानीय नाविक और गोताखोर को 24 घंटे लगाया गया है. हालांकि गंगा खतरे के निशान से नीचे बह रही है.

  • Related Posts

    गृहमंत्री सम्राट चौधरी के सुल्तानगंज आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, थानाध्यक्ष ने लिया जायजा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading