केस में नाम नहीं रहने के बावजूद पुलिस ने किया गिरफ्तार, जज ने खुलवायी हथकड़ी

दहेज हत्या की एफआईआर में नाम नहीं रहने के बावजूद पुलिस ने एक युवक शषिभूषण को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद युवक को हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश भी कर दिया। न्यायालय में सुनवाई शुरू हुई तो युवक का नाम ही केस में नहीं था। इसपर कोर्ट ने पुलिस कर्मी को फटकार लगाते हुए युवक की हथकड़ी खोलवा उसे घर भेजने का आदेश दिया। मामला 19 जनवरी का है।

थाना क्षेत्र के लखनौरी के जमील अहमद ने देवरिया थाने में 15 अक्टूबर 2023 को एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री फिराजी खातून की दहेज की खातिर हत्या कर लाश गायब कर दिया गया है। इसमें पूर्वी चंपारण के सलेमपुर के दामाद शाहनवाज आलम, समधी मो.मैनुद्दीन सहित छह को अभियुक्त बनाया था। इसी मामले में एफआईआर में नाम नहीं होने के बावजूद पुलिस ने लखनौरी के शशिभूषण को 18 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…