पटना में आधी रात घर में घुस युवती से छेड़खानी,गिरफ्तार

पटना : बुद्धा कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक आधी रात को घर में घुसकर युवती से छेड़खानी की। शोर मचाने पर जब लोग वहां पहुंचे तो आरोपित ने रॉड से हमला कर एक को घायल भी कर दिया। बाद में परिवार वालों ने आरोपित को दबोच पुलिस के हवाले कर दिया।

बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने आरोपित छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रविवार की आधी रात बुद्धा कॉलोनी स्थित घर में 27 वर्षीय युवती सो रही थी। इसी दौरान युवक छोटू कुमार, युवती के कमरे में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती की नींद खुली तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर परिजन जाग गए और युवती के कमरे में पहुंचे तो पाया कि आरोपित ने युवती का मुंह बंद कर रखा है। इसी बीच वहां एक पड़ोसी भी पहुंच गया।

लोगों ने आरोपित को धर दबोचा और उसे पकड़कर कमरे से बाहर ले गए। पकड़े जाने पर छोटू ने जान से मारने की धमकी देते हुए वहां रखे लोहे के रॉड से पड़ोसी के सिर पर हमला कर दिया। रॉड के वार से पड़ोसी युवक का सिर फट गया। वहीं, बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।

  • ये भी पढ़े..

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…