आग की अफवाह पर पंजाब मेल से कूदे यात्री

अमृतसर से पटना के रास्ते हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल में रविवार सुबह बिलपुर और मीरानपुर कटरा के बीच जनरल कोच में किसी ने आग लगने की अफवाह फैला दी। इससे चलती ट्रेन से यात्री कूदने लगे। घटना में 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से छह को गंभीर चोटें लगी हैं। घटना के कारण पंजाब मेल एक्सप्रेस पौने घंटे तक मौके पर खड़ी रही। पंजाब मेल रविवार सुबह 705 बजे बरेली जंक्शन से शाहजहांपुर की ओर रवाना हुई।

बिलपुर और मीरानपुर कटरा स्टेशन के बीच करीब 830 बजे जनरल कोच में लगा अग्निशमन यंत्र अचानक से जमीन पर गिर गया , जिससे सिलेंडर से गैस निकलने लगी। पूरे कोच में सफेद धुआं छा गया। इसी बीच किसी यात्री ने कोच में आग लगने की अफवाह फैला दी, जिससे 12 से अधिक यात्री चलती ट्रेन से कूद गए।

  • Related Posts

    मालदा से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत, बंगाल को नई रेल रफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मालदा से पीएम मोदी का बड़ा रेल-रोड पैकेज: 3,250 करोड़ की परियोजनाएं, देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading