अब आपके आंगन की तस्वीर उपग्रह खिंचेगा

नई दिल्ली, एजेंसी। क्या आप अपने घर के आंगन की उपग्रह से तस्वीर लेना चाहते हैं। यह जल्द ही संभव हो सकता है क्योंकि बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष क्षेत्र का स्टार्टअप ‘पिक्सल स्पेस’ इस पर काम कर रहा है।

पिक्सल स्पेस की एक ऐसा ऑनलाइन सॉफ्टवेयर लाने की योजना है, जिससे आप उसके उपग्रहों द्वारा पृथ्वी की खींची गई तस्वीरों को देख सकते हैं। पिक्सल स्पेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक अवैस अहमद ने बताया, पृथ्वी निगरानी स्टूडियो शुरू करना अंतरिक्ष आधारित डाटा को बेहद कम शुल्क पर आम आदमी तक उपलब्ध कराने के प्रयासों का हिस्सा है।

यह पृथ्वी निगरानी स्टूडियो ‘औरोरा’ इस साल के अंत तक शुरू हो सकता है। इससे उपग्रहों द्वारा ली गई पृथ्वी की हाइपरस्पेक्ट्रल छवियों और डाटा विश्लेषण को सभी के लिए सुलभ बनाया जा सकेगा। 26 वर्षीय अवैस अहमद ने कहा, यह गूगल अर्थ इस्तेमाल करने जितना आसान होगा लेकिन उपग्रह से ली गई छवियां अधिक उन्नत होंगी।

इस तरह काम करेगा ‘औरोरा’ औरोरा के उपयोगकर्ता डाटाबेस में पहले से उपलब्ध उपग्रह से ली गई तस्वीरों को देख सकते हैं या पृथ्वी की निचली कक्षा में चक्कर लगा रहे पिक्सल के उपग्रहों को कोई विशेष तस्वीर खींचने का जिम्मा दे सकते हैं।

शकुंतला और आनंद उपग्रह प्रक्षेपित किए

पिक्सल स्पेस ने पृथ्वी की तस्वीरें खींचने के लिए दो उपग्रह शकुंतला और आनंद प्रक्षेपित किए हैं। उसकी इस साल तक छह उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना है। इस स्टार्टअप की अगले साल 18 और उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना है।

  • Related Posts

    काबुल अस्पताल पर कथित हवाई हमला: अफगानिस्तान–पाकिस्तान तनाव चरम पर, भारत ने की कड़ी निंदा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ईरान में इजरायल का बड़ा हवाई हमला, अली लारिजानी निशाने पर — मौत या घायल होने पर सस्पेंस

    Share Add as a preferred…

    Continue reading