सम्राट चौधरी बोले – राजद से सदाचार की उम्मीद नहीं की जा सकती

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि राजद की राजनीति की बुनियाद अपराधियों को संरक्षण देना और भ्रष्टाचार है। राजद अध्यक्ष सहित कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। ऐसे में राजद से सदाचार की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

सम्राट ने कहा कि भाजपा वंशवादी, परिवारवादी राजनीति और राजनीति के अपराधीकरण का हमेशा विरोधी रही है। भाजपा केवल चुनाव और वोट की नहीं बल्कि देश बनाने, देश को आगे बढ़ाने और विकास की राजनीति करती है। इसलिए भाजपा का मूल मंत्र ह्यसबका साथ और सबका विकासह्णहै। सम्राट ने कहा कि अपराधी कोई भी हो, सरकार उसे बख्शने वाली नहीं है। सरकार तत्पर है, अपराध की हर घटना के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई हो रही है। बालू, दारू व जमीन माफियाओं की कुंडली तैयार हो रही है, किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    भागलपुर के खरीक में कलेजा कांपने वाली वारदात! ‘जूते’ के मामूली विवाद में 15 दिन के मासूम की तकिये से दबाकर हत्या; आरोपी का मोबाइल कमरे में छूटा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *