श्रीलंका ने तीसरे वनडे में भारत को 110 रनों से हराया, 2-0 से जीती श्रृंखला

श्रीलंका ने बुधवार को तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में भारत को 110 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने एकदिवसीय श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली। करीब 27 साल बाद श्रीलंका ने भारत को एकदिवसीय श्रृंखला में हराया है। इससे पहले वर्ष 1997 में अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी वाली टीम ने भारत को 3-0 से मात दी थी।

श्रीलंका की ओर से मिले 249 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे 26.1 ओवर में ही बिखर गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। रोहित ने 35 रन बनाए। उनके अलावा विराट कोहली ने 20 और वाशिंगटन सुंदर ने 30 रन का योगदान किया। वहीं श्रीलंका के लिए दुनिश वेल्लालागे ने पांच विकेट चटकाए, जबकि जेफरी वांडरसे और महीश तीक्ष्णा को दो-दो सफलताएं मिलीं। एक विकेट असिथा फरनांडो के नाम रहा।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में सात विकेट पर 248 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो ने 102 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 96 रन बनाए थे, जबकि कुसल मेंडिस ने 59 रनों की पारी खेली। ओपनर पथुम निशंका ने 45 रन बनाए। भारत के लिए रियान पराग सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 54 रन खर्च कर तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता मिली।

  • Related Posts

    टी20 वर्ल्ड कप 2026: मुंबई में भारतीय टीम की जीत का जश्न, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को किया सम्मानित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    IPL 2026: एमएस धोनी खेलेंगे पूरा सीजन, CSK CEO काशी विश्वनाथन ने किया बड़ा खुलासा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading