भागलपुर में अंतिम दिन 200 और टोटो की हुई कोडिंग

गुरुवार को तिलकामांझी ऑटो स्टैंड में टोटो की कोडिंग की गई। इस दौरान लगभग दो सौ टोटो को कोड उपलब्ध कराया गया। गुरुवार को हुई कोडिंग के बाद पहले फेज का कार्य समाप्त हो गया और छह हजार से ज्यादा टोटो की कोडिंग हो चुकी है।

गुरुवार को टोटो कोडिंग के दौरान मौजूद डीएसपी ट्रैफिक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि कोडिंग से सभी रूट पर अलग-अलग टोटो का परिचालन होगा। इससे जाम की समस्या कम होगी। उन्होंने कहा कि कागजात देखने के बाद ही रूट तय किया गया और कोडिंग हुई है।

कुछ चालकों ने किसी खास रूट पर ही परिचालन की अनुमति मांगी है, जिसकी जांच की जा रही है, अगर वे उसी रूट के होंगे तो उन्हें कोडिंग कर अनुमति प्रदान की जाएगी।

कोडिंग के बाद भी गलत रूट पर टोटो का परिचालन किया जाएगा तो उन चालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘इश्क’ पर छिड़ा ‘कानूनी’ संग्राम! “लड़के को पीटा और उल्टा केस भी कर दिया”; SP दफ्तर घेरकर महिलाओं ने मांगा इंसाफ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में अब मजिस्ट्रेट की ‘कमांड’ में मिलेगा रसोई गैस! मिडिल-ईस्ट की जंग का साया; 22 दंडाधिकारी तैनात, कालाबाजारी पर लगेगा ब्रेक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *