बुजुर्ग को पीट-पीटकर हत्या करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश को दिल्ली से भागलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

भागलपुर बगीचा विवाद में हुए आम देखभाल करने वाले बुजुर्ग की पीट पीट कर हत्या मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। रविवार को सिटी एसपी मिस्टर राज ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को गिरफ्तारी की जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि पीरपेंती थाना क्षेत्र में बगीचा विवाद में गोविंद रविदास की हत्या कर दी थी। इस मामले में दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

इस कांड के एक अभियुक्त पुलिस के पकड़ से फरार चल रहा था। जिसपर पुलिस ने 25 हजार के इनाम घोषित किया था। उन्होंने आगे बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीरपेंती के निगरानी में एक गठित की गई थी। गठित टीम के द्वारा आरोपी के ठिकाने पर दिल्ली पहुंचे। जहां से आरोपी सुभाष चंद्र को गिरफ्तार किया गया है। सुभाष चंद्र पर पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित किया जाएगा।

  • Related Posts

    जगदीशपुर प्रखंड में केंद्र सरकार की टीम का निरीक्षण, विकास कार्यों की प्रगति देख जताई संतुष्टि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में प्रेम प्रसंग में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, ईद के बाद शादी की बात कह चुका था परिवार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading