पूरे बिहार में सक्रिय हुआ मानसून, बारिश का अलर्ट जारी

बिहार : राज्य में चार दिनों तक स्थिर रहने के बाद मंगलवार को मानसून ने गोपालगंज और छपरा में दस्तक दे दी है। इसके प्रसार की परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल बन रही है। आनेवाले 24 से 48 घंटे में इसका प्रसार लगभग पूरे राज्य में हो जाएगा।

उधर, पटना सहित राज्यभर में बुधवार को बारिश की संभावना जताई गई है। गरज व तड़क के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के लिए ऑरेंज और दक्षिण बिहार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी जिले के एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा का ऑरेंज जबकि मधुबनी, सुपौल गोपालगंज जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

14 जिलों के 32 जगहों पर हुई बारिश मौसम विभाग के अनुसार पटना, सीतामढ़ी, बक्सर, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, सिवान, किशनगंज, शेखपुरा, सुपौल, सीवान, मधुबनी, लखीसराय और रोहतास जिले के 32 जगहों पर 13 से 74 मिलीमीटर के बीच बारिश हुई।

पटना में सुबह में हुई बारिश दिनभर छाये रहे बादल

मंगलवार को पटना में सुबह के समय मध्यम स्तर की बारिश हुई। इसके बाद बीच में दो-तीन बार बूंदाबांदी भी हुई। जबकि दिनभर बादल छाए रहने के कारण लोगों को सूरज की तल्ख तेवर का सामना नहीं करना पड़ा। लेकिन उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पटना में 4.8 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं पटना के अधिकतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading