नवगछिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, झंडापुर थाना क्षेत्र में खड़ी कार से की अवैध हथियार बरामद

भागलपुर : नवगछिया पुलिस को 2 विभिन्न थाना क्षेत्र से बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते दिनों झंडापुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि एन एच 31 पर लड्डू पेट्रोल पंप के पास एक खड़ी कार में अवैध हथियार है पुलिस बल के सहयोग से विधिवत तलाशी के क्रम में उस खड़ी कार से झंडापुर पुलिस ने देशी कट्टा, अलग अलग हथियार के कई मैग्जीन, जिंदा कारतूस व अन्य समान बरामद कर लिया गया है वहीं दूसरी ओर रंगरा थाना क्षेत्र से दहेज के लिए एसीड का प्रयोग कर व गला दबा कर हत्या कर दी गई थी।

कांड की गंभीरता व गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर उक्त हत्याकांड के 2 अभियुक्त को दबोच लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपनी अपराध स्वीकार कर ली है। वहीं मृतका शबनम खातून की बरामदगी हेतु पुलिस प्रयास कर रही है। उक्त जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने दी है।

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    घोघा डकैती कांड का आखिरी मोहरा भी चित! देवघर से दबोचा गया मास्टरमाइंड पवन; 5 केस का ‘हिस्ट्रीशीटर’ अब सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading