तेजस्वी का पीएम मोदी पर निशाना : नौकरी, बेरोजगारी पर मौन क्यों?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री पर विभिन्न मुद्दों पर मौन रहने का आरोप लगाया। शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि वे नौकरी पर मौन, बेरोजगारी पर मौन, महंगाई पर मौन, गरीबी पर मौन, पलायन पर मौन, किसानों पर मौन हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वे बेटियों पर मौन, छात्रों पर मौन, शिक्षा पर मौन, मुद्दों पर मौन, पेपर लीक पर मौन, बिहार को विशेष राज्य के दर्जा पर मौन हैं। साथ ही, तेजस्वी ने प्रधानमंत्री पर बिहार के विकास को लेकर सकारात्मक बातें नहीं करने का भी आरोप लगाया।

तेजस्वी ने कहा कि 5 साल में वे सिर्फ वोट लेने आते हैं और उसके बाद बिहार को दरकिनार कर देते हैं।

  • Related Posts

    समृद्धि यात्रा के तहत बैजानी पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 171 करोड़ की 88 योजनाओं की दी सौगात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: RPF जवान की सतर्कता से दिव्यांग यात्री की बची जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading