ज्योतिषी के साथ पकड़े जाने पर पति की कर दी थी हत्या, महिला अपने आशिक के साथ गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र के लालवानी गली स्थित लोहानी बिल्डिंग के कमरे में दफन लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है ।

हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी देविका चन्द्राकर व आशिक मुकुंद त्रिपाठी ने अवैध संबंध के चलते साथ मिलकर हत्या की थी ।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लाश को दफनाने में मदद करने वाली मृतक के सास की तलाश कर रही है। कोतवाली थाना में आवेदिका देविका चन्द्राकर ने 14 दिसंबर 2023 को थाना आकर सूचना दी कि उसका पति 8 दिसंबर से लापता है।

पुलिस ने गुम इंसान कायम कर जांच शुररू की। पुलिस को 6 माह बाद जानकारी हुई कि आवेदिका का अपने पड़ोसी से अक्सर मोबाइल पर बातचीत होता था ।

पुलिस ने जब आवेदिका के मोबाइल का काल डिटेल निकाला तो कहानी प्रेस प्रसंग की ओर इशारा कर रहा था।

  • Related Posts

    सुल्तानगंज में अडानी के मेरीन ड्राइव प्रोजेक्ट ऑफिस में सीपीआर व फर्स्ट एड प्रशिक्षण, 25 कर्मचारियों को दी गई जीवन रक्षक ट्रेनिंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मालदा मंडल में बड़ा सिग्नलिंग अपग्रेड: नवपाड़ा महिषासुर हॉल्ट पर IBS प्रणाली शुरू, ट्रेन संचालन होगा और तेज व सुरक्षित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *