‘जिसका पूरा खानदान चोर हो, वह दूसरों को कहानी सुना रहा है’ सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर बड़ा अटैक

रोहतास के डेहरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि चुनाव के बाद सभी भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे। पीएम मोदी के इस बयान को लेकर एक तरफ जहां विरोध बीजेपी पर हमलावर बने हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी भी उन्हें माकूल जवाब दे रही है। पीएम के बयान पर राजनीतिक रोटी सेंक रहे तेजस्वी यादव पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा अटैक किया है।

दरअसल, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काराकाट से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।रोहतास के डेहरी स्थित सुअरा हवाई अड्डा मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बिहार के लोगों को यह गारंटी दी कि नौकरी के बदले जमीन लिखवाने वालों को जेल भेजा जाएगा। जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, हेलिकॉप्टर का दौरा समाप्त होते से भ्रष्टाचारी जेल जायेंगे।

पीएम मोदी के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी और एनडीए को खुला चैलेंज दिया और कहा कि प्रधानमंत्री डर गए हैं और हार रहे हैं तो इस तरह का बयान दे रहे हैं। तेजस्वी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी एक 34 साल के बिहारी नौजवान को डरा रहे हैं लेकिन बिहारी गुजराती से कभी डरता नहीं है। तेजस्वी ने कहा था कि यह झारखंड और दिल्ली नहीं है, ये बिहार है हाथ लगाकर तो दिखाओ। तेजस्वी बिहारी है और बिहारी किसी से डरता नहीं है।

पीएम मोदी के बयान पर सियासी रोटी सेंक रहे तेजस्वी पर सम्राट चौधरी ने बड़ा हमला बोला है। सम्राट ने कहा है कि जो लोग कह रहे हैं कि बिहारी नहीं डरता है, तो उनको बता दें कि बिहारी चोर नहीं होता है। उन्होंने तेजस्वी का नाम लिए बिना कहा कि जिसका पूरा खानदान चोर हो और चोरी के आरोप में हो वह दूसरे को कहानी सुना रहा है।

वहीं पीएम मोदी के मुजरा वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के यह कहने पर कि प्रधानमंत्री मुजरा शब्द का इस्तेमाल कर बिहारियों को बदनाम कर रहे हैं, इसपर सम्राट ने कहा कि बिहारी सबकुछ जानता है, उसे खरगे का ज्ञान नहीं चाहिए।

  • Related Posts

    बिहार पुलिस सिपाही भर्ती PET सफलतापूर्वक समाप्त, 79,932 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा; 19,838 पदों पर बहाली की प्रक्रिया आगे बढ़ी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    वैशाली में पुलिस की बड़ी सफलता: SBI CSP लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, हथियार के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *