गति शक्ति विश्वविद्यालय ने एयरबस के साथ दिल्ली में विमानन कार्यकारी प्रशिक्षण शुरू किया

गति शक्ति विश्वविद्यालय ने एयरबस के सहयोग से नई दिल्ली में विमानन क्षेत्र के लिए अपना पहला कार्यकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। कल से शुरू हुआ यह तीन दिवसीय कार्यक्रम इस क्षेत्र में  काम कर रहे लोगों के लिए सुरक्षा प्रबंधन प्रणालियों पर केंद्रित होगा। यह कार्यक्रम अग्रणी एयरलाइनों के प्रतिभागियों के साथ-साथ एयरबस और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रतिनिधियों के लिए कारगर होगा। इसमें नेपाल और भूटान से चार-चार प्रतिभागी शामिल हैं। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने के लिए विमानन क्षेत्र के कई विशेषज्ञ शामिल हैं।

  • Related Posts

    रिश्तों का ‘खून’! 6 साल की बहन से 9वीं के भाई ने की दरिंदगी; पेट दर्द ने खोला खौफनाक राज, दहला देगा राजकोट का ये मामला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कल्याण विगहा में ‘निशांत’ उदय! पूर्वजों के आशीर्वाद से शुरू किया सियासी सफर; समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी तैयार हैं?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading