चंडीगढ़, एजेंसी। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा लंबे समय से भारत से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रही थी। वह अपने यूट्यूब चैनल की आड़ में यह काम कर रही थी।
चार्जशीट में आरोप
हरियाणा पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने हिसार की अदालत में 2,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें यूट्यूबर के खिलाफ पुख्ता सबूत होने का दावा किया गया है।
गिरफ्तारी और सबूत
पुलिस ने 16 मई को जासूसी के शक में ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया था। शुरुआत में वह एक सामान्य यूट्यूबर की तरह ब्लॉग और वीडियो बनाती थी, लेकिन पाकिस्तान की यात्रा के दौरान खुफिया एजेंटों से मुलाकात हुई।
ज्योति के मोबाइल फोन से पाक उच्चायोग के अधिकारी एहसान-उर-रहीम दानिश अली के साथ बातचीत के सबूत भी मिले हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।


