सिवान में युवक की गोली मारकर हत्या, 72 घंटे के दौरान दूसरी घटना पुलिस के लिए बनी चुनौती

बिहार के सिवान में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. 72 घण्टे के अंदर फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. अपराधियों ने एक युवक को गोली मार उसकी हत्या कर दी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के सतवार गांव में मंगलवार की देर रात 10 बजे करीब 5-6 युवक एक साथ फुलवारी में बैठे थे. अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज आई तो ग्रामीण दौड़े।

सिवान में युवक की हत्याः लोग जब घटनास्थल पहुंचे तो देखा कि कुछ युवक भाग रहे हैं और एक युवक के सर में गोली लगी है. युवक वहीं छटपटा रहा है. अस्पताल लाने के पहले ही युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हालांकि ग्रामीणों की मदद से उसे पास के पीएचसी में लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

72 घंटे पहले छात्र की हत्याः घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पहचान चंदन यादव के रूप में हुई है. उसके बारे में पुलिस पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है. आपको बता दें कि 72 घण्टे पहले दरौंदा निवासी की महराजगंज में कोचिंग पढ़ने गए युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

छानबीन में जुटी पुलिसः पहली की घटना में पुलिस कार्रवाई जारी है. कुछ लोगों की गिरफ्तार किया गया है लेकिन अपराधियों में पुलिस का खौफ बिल्कुल नहीं है. शायद यही वजह है कि फिर 72 घण्टे के भीतर बीती रात गोली मार हत्या की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. जिस जगह घटना हुए है वहां से महराजगंज और तरवारा थाना आसपास ही है. मंगलवार की घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया की घटना की छानबीन की जा रही है।

“मृतक के सिर में गोली मारी गयी है. शव की पहचान कराई जा रही है, पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेजा गया है. स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.” -अखिलेश सिंह, थाना प्रभारी, जीबी नगर तरवारा

ये भी पढ़े..

बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

Share Add as a preferred…

बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

Share Add as a preferred…