रोहतास में आपसी विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, दूसरे भाई का चल रहा है इलाज

बिहार के रोहतास में आपसी विवाद में हत्या का मामला सामने आया है. चेनारी थाना क्षेत्र के भराव गांव में दो युवकों को गोली लग गई. दोनों घायल युवक रिश्ते में चचेरे भाई हैं. इलाज के दौरान जितेंद्र तिवारी नाम के एक युवक को सीने में गोली लगने की वजह से मौत हो गई. जबकि उसके चचेरे भाई रंजन तिवारी के पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया है।

आपसी विवाद में मारी गोली: इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. घटना के पीछे मिट्टी भरने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है. वारदात की सूचना मिलने पर चेनारी थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया गया. बता दें कि आपसी विवाद के दौरान गोली लगने से जितेंद्र तिवारी और रंजन तिवारी घायल हो गए. आनन फानन में दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी लाया गया, जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर किया गया।

“आपसी विवाद के दौरान रंजन तिवारी और जितेंद्र तिवारी सहित दो लोगों को गोली लगी है. एक के पैर में तो दूसरे के सीने में गोली लगी है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.”-डॉ परमानंद गुप्ता, चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

बीच-बचाव में भाई को लगी गोली: जितेंद्र तिवारी की स्थिति को देखते हुए बनारस भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए फिलहाल पुलिस गांव में कैम्प कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि “घटना की जांच की जा रही है. मामला आपसी विवाद से जुड़ा है. हर पहलु पर छानबीन की जा रही है.” मृतक युवक के जख्मी भाई ने बताया कि जितेंद्र का किसी से झगड़ा हो रहा था और जब वो घर आया तो बीच-बचाव करने चला गया, जिससे उसे गोली लग गई. इस घटना में उसके भाई की मौत हो गई।

“वो आपस में ही झगड़ा कर रहे थे, मैं गाड़ी चलाकर लौटा तो बीच बचाव करने लगा. इसी बीच मेरे ऊपर भी गोली चला दी. इस घटना में चचेरे भाई की मौत हो गई है.”- रंजन तिवारी, घायल युवक

Related Posts

​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

Share Add as a preferred…

Continue reading
मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *