एनएच-80 पर हथियार के साथ युवक गिरफ्तार.. कुलकुलिया के पास 112 बाइक दस्ते की कार्रवाई, लोडेड देसी कट्टा बरामद

कहलगांव। एनएच-80 पर शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को लोडेड देसी कट्टा के साथ धर दबोचा। यह कार्रवाई कहलगांव थाना क्षेत्र के कुलकुलिया गांव के समीप की गई।

जानकारी के अनुसार, 112 बाइक सवार दस्ता गश्त पर था। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कुलकुलिया के पास एनएच-80 पर घेराबंदी की।

जैसे ही संदिग्ध युवक वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया। इसके बाद युवक को मौके से हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान कुलकुलिया गांव निवासी काजू मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को कहलगांव थाना लाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    अररिया में ‘थप्पड़ कांड’ से बवाल: ADM ने डॉक्टर को जड़ा, भड़के समर्थकों ने जांच टीम को बनाया बंधक; जिले भर के प्राइवेट डॉक्टर हड़ताल पर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading