जदयू नेता पर युवक ने लगाया गोली चलाने और जातिसूचक गाली देने का आरोप, मामला दर्ज

नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया में जदयू के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमांशु भगत पर गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय निवासी शिवशंकर ऋषिदेव ने उन पर जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। पीड़ित शिवशंकर ऋषिदेव, जो मुसहरी पट्टी वार्ड नंबर 26 के निवासी हैं, ने अपने आवेदन में बताया कि गुरुवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे भोज से लौटते समय हनुमान मंदिर के पास जदयू नेता हिमांशु भगत और मोहन सिंह ने उन्हें रोका, जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। बताया गया कि गोली सीधे उन्हें नहीं लगी लेकिन तीसरी गोली एक बकरी को जा लगी।

एससी/एसटी थानाध्यक्ष के अनुसार, मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। वहीं, हिमांशु भगत ने लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है।

  • Related Posts

    होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़ रहे दो LPG टैंकर, जल्द पहुंचेगी 46 हजार टन गैस की खेप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना में ‘पोस्टर वार’ से सियासी उबाल! राजद का भाजपा पर तीखा प्रहार— “कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे भाजपा ने ठगा नहीं”; सीएम की कुर्सी और ‘अजगर’ वाली तस्वीर वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *