गर्लफ्रेंड को तंग करता था युवक, गुस्साए आशिक ने चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

दिल्ली में एक नाबालिग ने युवक का मर्डर कर दिया। मामला दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके का है। नाबालिग लड़के की गर्लफ्रेंड को 25 साल का युवक तंग करता था। आरोपी ने बताया कि उसने कई बार युवक को समझाया, लेकिन वह बाज नहीं आ रहा था। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

मृतक की पहचान गंगाराम उर्फ संजय उर्फ खांडू के रूप में हुई है। वारदात के बाद उसे एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोपी 16 साल का है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गंगाराम लगातार उसकी प्रेमिका को तंग कर रहा था। उसने कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद उसे गुस्सा आ गया। उसने गंगाराम का मर्डर कर दिया।

बहस के बाद बढ़ गया विवाद

गंगाराम अपने परिवार के साथ मैदानगढ़ी इलाके में पड़ती संजय कॉलोनी के भाटी माइंस इलाके में रहता था। उसके पिता गुलाब सिंह के अलावा परिवार में दूसरे लोग हैं। गंगाराम घर के पास ही मैकेनिक का काम करता था। सोमवार को लगभग ढाई बजे अपनी वर्कशॉप में काम कर रहा था। तभी आरोपी आया और उससे बहस करने लगा।

आरोपी के खिलाफ पहले दर्ज हैं 6 केस

विवाद बढ़ गया और आरोपी ने चाकू निकालकर गंगाराम पर कई वार किए। लहूलुहान करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। गंगाराम को अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम को उसने दम तोड़ दिया। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि आरोपी पर पहले चोरी और हमले के 6 केस दर्ज हैं। उसे अरेस्ट कर लिया गया है।

GridArt 20231018 094300216

  • Related Posts

    नालंदा में ‘गुंडाराज’ का लाइव वीडियो! गोदाम खाली करने के लिए दुकानदार को दी सजा; खाकी ने दुत्कारा तो SP की चौखट पर पहुंचा पीड़ित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *