शादी का झांसा देकर युवक ने किया रेप, पीड़िता के बयान पुलिस ने तत्काल की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप पर पुलिस ने बिशुनपुर निवासी आशीष आनंद बड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपित द्वारा शादी से इंकार करने पर पीड़िता ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि गांधीनगर थाने में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम बिशुनपुर निवासी आशीष आनंद बड़ा से वर्ष 2007 में उसकी पहचान हुई थी। कुछ दिनों के बाद आरोपित ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाया। युवती को पसंद करने की बात बोलकर अक्सर मिलने जुलने लगा।

वर्ष 2021 में शादी का झांसा देकर घूमने ले जाने के बहाने बिशुनपुर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना दिनांक के पश्चात आरोपित लगातार उसके संपर्क में रहा और दुष्कर्म किया।अब वह शादी करने से इंकार कर रहा हैं। महिला उत्पीड़न संबंधित शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम द्वारा प्रार्थिया का बयान लेकर घेराबंदी कर आरोपित को पकड़कर पूछताछ किया गया।

उसने अपना नाम आशीष आनंद बड़ा (34) निवासी गढ़हापारा मोनिकानगर बिशुनपुर थाना गांधीनगर जिला सरगुजा का होना बताया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, महिला आरक्षक तेजश्वरी राजवाड़े, आरक्षक सतीश चौहान, ऋषभ सिंह, संजीव पाण्डेय शामिल रहे।

  • Related Posts

    बिहार के स्टेशनों पर ‘QR कोड’ क्रांति! अब टिकट के लिए लाइन में लगना गुजरे जमाने की बात; ‘रेलवन’ एप से सफर होगा हाईटेक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *