विराट कोहली से यह खास चीज सीख रहे यशस्वी जायसवाल, खुद किया खुलासा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीजा का दूसरा मुकाबला त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में 171 रनों की पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 57 रनों की पारी खेली। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद इस युवा खिलाड़ी ने 500वां इंटरनेशनल मैच खेलने वाले विराट कोहली की तारीफ में बड़ी बात कही है।

खुद को खुशकिस्मत मानते हैं जायसवाल

21 साल के यशस्वी जायसवाल खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ खेलने का मौका मिला है। जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि करियर की शुरुआत में लीजेंड (King Kohli) के साथ खेलना बहुत बड़ी बात है।

मैं उनके दिमाग को समझने की कोशिश करता हूं

यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली को लेकर कहा कि ‘उन्हें बल्लेबाजी करते देखना ही कमाल अनुभव है। मुझे क्या कहना चाहिए? वह एक लीजेंड हैं, मैं उनके साथ खेलने के लिए खुद को भाग्यशाली समझता हूं। उनसे सीखने के लिए काफी कुछ है, फिर चाहें वह क्रिकेट हो या उससे बाहर। मैं उनके दिमाग को समझने की कोशिश करता हूं।’

जायसवाल ने बताई बैटिंग रणनीति

आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल की बैटिंग करने वाले यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू टेस्ट में बढ़िया किया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी रणनीति को लेकर कहा कि ‘मैं जब बल्लेबाजी करने जाता हूं तो यही कोशिश करता हूं कि मैं कितनी देर तक कर सकता हूं। मैं इसी मानसिकता के साथ उतरा हूं।’

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट का हाल

अगर मैच की बात करें तो दूसरे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 288 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल ने 57, रोहित शर्मा ने 80, शुभमन गिल 10 और अजिंक्य रहाणे 8 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। विराट कोहली 87 जबि रवींद्र जडेजा 36 रन बनाकर नाबाद हैं।

  • ये भी पढ़े..

    छात्र आंदोलन को मिला बॉलीवुड का समर्थन! आलिया भट्ट बोलीं- “देश का भविष्य इन युवाओं के हाथ में, उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए”

    Share Add as a preferred…

    बिहार के 19 खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र, 637 खिलाड़ियों को दी जाएगी खेल छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *