वर्ल्ड कप: भारत को लगा पहला झटका, कप्तान रोहित शर्मा एक चौका मारकर लौटे पवेलियन

भारत और श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम में टूर्नामेंट का 33वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच को जीत टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं श्रीलंका अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उतरेगी। भारत का पलड़ा इस मैच में भारी नजर आ रहा है। टीम इंडिया ने अपने सभी छह मैच जीते हैं। वहीं श्रीलंका ने 6 में से सिर्फ दो ही मैच में जीत हासिल की है।

भारत ने तीन ओवरों में बनाए 14 रन

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन ओवरों का खेल खत्म होने के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 9 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि शुभमन गिल ने अभी तक खाता नहीं खोला है।

कप्तान रोहित शर्मा हुए बोल्ड

श्रीलंका के खिलाफ मैच में भारतीय टीम को पहले ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा है, जो सिर्फ 4 रन बनाकर दिलशान मधुशंका की गेंद पर बोल्ड हो गए।

  • ये भी पढ़े..

    ‘हंगामा नहीं, संसद में हो बहस’… CJP के प्रदर्शन पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, कहा- जनता ने सरकार को चुना है

    Share Add as a preferred…

    धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे अमित शाह से मिलने, सरकार और CJP के बीच बातचीत जारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *