बिहार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा महिला रोजगार उत्सव

नालंदा, बिहार: राज्य में इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिला रोजगार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 8 मार्च को सभी जिला मुख्यालयों पर रोजगार उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिला उद्यमी और जीविका दीदी शामिल होंगी।

कार्यक्रम में महिलाओं के रोजगार और उनकी प्रगति पर चर्चा होगी। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आयोजित इस उत्सव में विभागीय मंत्री श्रवण कुमार महिलाओं को प्रोत्साहित करेंगे।


महिला सशक्तिकरण पर जोर

2005 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण 2006 में विश्व बैंक से ऋण लेकर राज्य में स्वयं सहायता समूह जीविका का गठन है।

अब तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर 11 लाख 82 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाए जा चुके हैं, जिनमें एक करोड़ 80 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं।


रोजगार से सशक्तिकरण तक

राज्य सरकार ने जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 26 सितंबर 2025 को 75 लाख महिलाओं के खातों में 7500 करोड़ रुपए अंतरित किए। प्रति महिला लाभार्थी को 10 हजार रुपए दिए गए।

इस पहल का उद्देश्य था कि महिलाएं घर के काम से बाहर निकलकर खुद का छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू करें और आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाएं।


बिहार की महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर

सरकार की योजना सफल साबित हुई। जिन महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपए भेजे गए, उनमें से अधिकांश ने खुद का रोजगार शुरू कर लिया। योजना की सफलता को देखते हुए सरकार ने अब तक लगभग एक करोड़ 81 लाख महिलाओं में छह चरणों में 18 हजार 100 करोड़ रुपए वितरित किए हैं।

ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि जिन महिलाओं ने व्यवसाय शुरू किया है, उनके कारोबार को और मजबूत करने के लिए सरकार दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी देगी।

मंत्री ने कहा कि बिहार देश का ऐसा राज्य है जहां इस महात्वाकांक्षी योजना के कारण महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। सरकार महिलाओं को रोजगार की सुविधाओं, प्रशिक्षण और आर्थिक मदद के लिए लगातार जागरूक कर रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    गया सेंट्रल जेल में बड़ा एक्शन! डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुदर्शन प्रसाद सिंह निलंबित, अपराधियों से मिलीभगत समेत कई गंभीर आरोप

    Share Add as a preferred…

    क्या बिहार में होगा ‘ऑपरेशन JDU’? 122 के जादुई आंकड़े पर BJP की नजर, सियासी गलियारों में तेज हुई बड़ी चर्चा

    Share Add as a preferred…