महिलाएं आंख सेंकने की वस्तु नहीं…बिहार की प्रगति की हैं सारथी:संतोष कुमार

भागलपुर : भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की लालू यादव की भाषा उनकी उसी सोच को दर्शाती है, जिसने चंपा विश्वास, पापड़ी बोस और शिल्पी गौतम जैसे मामलों में महिलाओं को सिर्फ राजनीति का साधन बना दिया. उनके शासनकाल में महिलाओं को न्याय और सुरक्षा नहीं मिली, बल्कि अपमान और भय का सामना करना पड़ा. आज भी उनका नजरिया महिलाओं के प्रति अपमानजनक है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के प्रति विद्वेष रखने वाले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का महिलाओं के प्रति शर्मनाक बयान उनकी कुत्सित सोच को दर्शाता है. लालू यादव जी शायद भूल बैठे हैं कि उनके कार्यकाल में महिलाएं किस भय के माहौल में जीती थीं? आज राज्य में नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में महिलाएं न केवल सशक्त हुई हैं, बल्कि हरेक क्षेत्र में बिहार का नाम रोशन कर रही हैं।नीतीश कुमार ने नौकरी में 35% और पंचायती तथा नगर निकाय चुनाव में 50% आरक्षण देकर महिलाओं को संबल प्रदान किया है

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने कहा की जिसकी जैसी मनोवृत्ति रहेगी, उसके मुख से वाणी भी वैसी ही निकलेगी। लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर बेहद ओछी टिप्पणी की है। उनकी पार्टी के लोग नैन सेंकने कहां-कहां जाते थे,बिहार की जनता यह बात भली-भांति जानती है।

  • ये भी पढ़े..

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *