गोपालपुर में महिला की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध बनाने का बना रहा था दबाव — नवगछिया पुलिस ने 2 घंटे में किया गिरफ्तार

नवगछिया | 31 जुलाई 2025:नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तीनटंगा करारी गांव में गुरुवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के महज दो घंटे के भीतर नवगछिया पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रकाश मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा और कारतूस का खोखा भी बरामद किया है।


क्या है मामला

नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे गोपालपुर थाना को सूचना मिली कि तीनटंगा करारी गांव में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) नवगछिया और गोपालपुर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल को संरक्षित किया गया और एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया। तत्पश्चात, एसपी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के दो घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


मृतका से अवैध संबंध की कर रहा था कोशिश

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी प्रकाश मंडल, मृतका मोनी देवी से लगातार अवैध संबंध स्थापित करने का दबाव बना रहा था। आरोपी कई बार मृतका से उसका मोबाइल नंबर मांग चुका था, लेकिन महिला ने हर बार इसका विरोध किया।

गुरुवार सुबह आरोपी ने जब मोनी देवी को अकेला पाया, तो बातचीत के दौरान बहस बढ़ गई और आरोपी ने उस पर गोली चला दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।


साक्ष्य सहित गिरफ्तारी, ग्रामीणों में आक्रोश

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा व खोखा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है, लेकिन पुलिस की तत्परता से बड़ा बवाल टल गया। पुलिस अधिकारी लगातार गांव में कैंप कर रहे हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


एसपी की तत्परता से रोकी गई संभावित हिंसा

एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। यह स्पष्ट संदेश है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के लिए कोई जगह नहीं है


 

  • Related Posts

    चिनार कोर के पूर्व कमांडर अब बिहार के ‘महामहिम’! नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पहुंचे पटना; कल लोकभवन में लेंगे शपथ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    तेजस्वी का ‘डबल इंजन’ पर करारा प्रहार! बोले- “20 साल का राज, फिर भी हर सूचकांक में फिसड्डी है बिहार; नीतीश राज में सिर्फ गरीबी और पलायन बढ़ा”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *