बिहार में महिला थानाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने 20 हजार रुपये के साथ पकड़ा

पटना/समस्तीपुर, 20 जुलाई 2025-बिहार के समस्तीपुर जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। निगरानी विभाग, पटना की टीम ने महिला थाना प्रभारी पुतुल कुमारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उनके साथ उनके ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है।

क्या है मामला:
समस्तीपुर जिले के छतौना गांव निवासी राजीव रंजन सिंह ने महिला थाना प्रभारी पुतुल कुमारी के खिलाफ निगरानी विभाग में रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। राजीव का आरोप था कि उनके गांव की पूजा कुमारी नाम की महिला ने थाने में अत्याचार की शिकायत की थी, लेकिन बिना केस दर्ज किए ही राजीव को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया और फिर मामले को सेटल करने के लिए 40 हजार की मांग की गई। बाद में 20 हजार में डील तय हुई।

विजिलेंस टीम का ऑपरेशन:
राजीव रंजन की शिकायत पर निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और शनिवार को जब राजीव 20 हजार रुपये देने पहुंचा, उसी वक्त टीम ने पुतुल कुमारी और उनके ड्राइवर को रंगेहाथ पकड़ लिया।
टीम का नेतृत्व निगरानी डीएसपी राजेश कुमार कर रहे थे। दोनों को पकड़कर पटना मुख्यालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार ड्राइवर का बयान:
गिरफ्तारी के बाद ड्राइवर ने खुद को निर्दोष बताया और कहा:
“मैडम ने रुपये मांगे थे, मैंने नहीं। मुझे जानबूझकर फंसाया गया है।”

पृष्ठभूमि और स्थानांतरण:

  • पुतुल कुमारी 2018 बैच की सब-इंस्पेक्टर हैं।
  • मोतिहारी निवासी पुतुल की पहली पोस्टिंग समस्तीपुर में हुई थी।
  • डेढ़ साल से वे महिला थाना प्रभारी थीं।
  • विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनका ट्रांसफर मधुबनी किया गया था। ज्वाइनिंग से पहले ही गिरफ्तारी हो गई।

पीड़िता के आरोप:
राजीव रंजन ने बताया कि थाने में बुलाकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और महिला के साथ मारपीट भी की गई थी।
10 जुलाई को राजीव ने विजिलेंस विभाग में शिकायत की थी, जिस पर जांच के बाद कार्रवाई की गई।


 

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर प्रभात फेरी से गूंजा भागलपुर, स्कूली बच्चों ने जगाया गौरव और विरासत का संदेश

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading
    चैती छठ के खरना पर बरारी सीढ़ी घाट पर उमड़ी आस्था की भीड़, भक्तिमय हुआ भागलपुर

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: आस्था…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *