भागलपुर में काम के बहाने बुलाकर महिला से रेप: ट्रेन से विक्रमशिला स्टेशन ले गया, फिर आम के बगीचे में की दरिंदगी; 7 दिन बाद केस दर्ज

भागलपुर (अंतीचक) | पेट की आग बुझाने के लिए काम की तलाश में निकली सबौर इलाके की एक अधेड़ महिला हवस का शिकार बन गई। अंतीचक थाने में महिला ने एक व्यक्ति पर धोखा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना 30 जनवरी की है, लेकिन लोक-लाज और डर के कारण पीड़िता ने 6 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मजदूरी के दौरान हुई थी जान-पहचान

​पीड़िता के मुताबिक, वह दिहाड़ी मजदूरी करती है। इसी दौरान उसकी पहचान सन्हौला थाना क्षेत्र के महादेवापुर गांव के एक व्यक्ति से हुई थी।

  • झांसा: आरोपी ने महिला को फोन किया और कहा कि “आ जाओ, तुम्हें काम दिला दूंगा।”
  • सफर: महिला उसके झांसे में आ गई। दोनों ट्रेन से विक्रमशिला स्टेशन पर उतरे।

आम के बगीचे में ले गया

​स्टेशन पर उतरने के बाद आरोपी उसे परशुरामचक गांव के पास स्थित एक सुनसान आम के बगीचे में ले गया।

  • ​महिला ने जब पूछा कि काम कहां है, तो उसने वहां उसके साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
  • वापसी: हैवानियत के बाद आरोपी ने महिला को वापस ट्रेन पर बैठाकर घर भेज दिया।

कोर्ट में बयान दर्ज, जांच शुरू

​घटना के एक हफ्ते बाद पीड़िता हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची।

  • ​अंतीचक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
  • ​महिला का अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है और कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
  • ये भी पढ़े..

    ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बीच सहरसा पहुंचेंगे अंतिम संस्कार में

    Share Add as a preferred…

    WAVES Doc Bazaar 2026 में 12 डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट्स का चयन, NFDC देगा तीन उत्कृष्ट परियोजनाओं को विशेष नकद अनुदान

    Share Add as a preferred…