तलाक के लिए दबाव बनाकर किया मारपीट, पति के खिलाफ थाने पहुंची महिला

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक युवक अपनी पत्नी से तलाक चाहता है, जबकि उसकी पत्नी उससे तलाक नहीं देना चाहती। महिला के तलाक देने से मना करने पर उसके पति ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार बीएसएनएल गली वार्ड नंबर 20 में चंदन बरेठ अपनी पत्नी के साथ रहता है।

उसने रहने के लिए मकान किराए में लिया है। उसकी पत्नी गृहिणी है। 9 जनवरी को करीब डेढ़ बजे चंदन ने अपनी पत्नी से किराए के घर को खाली करने के लिए कहा। महिला सामान पैक कर रही थी। घर में महिला के पिता भी आए थे। शिकायत के अनुसार महिला का पति उससे तलाक मांगता है, घटना दिनांक को भी उसके पति ने गाली गलौज करते हुए तलाक देने के लिए कहा।

  • Related Posts

    आंध्र प्रदेश में ‘सफेद जहर’ का कहर! मिलावटी दूध पीने से 16 की मौत; किडनी फेल होने से मचा हड़कंप, लैब रिपोर्ट में ‘एथिलीन ग्लाइकॉल’ का खुलासा

    HIGHLIGHTS: पूर्वी गोदावरी जिले में…

    Continue reading
    रक्सौल बॉर्डर पर सनसनी! कोलकाता के दंपती ने वीरगंज के होटल में लगाई फांसी; 5 दिन पहले बंगाल से आकर रुके थे पति-पत्नी

    HIGHLIGHTS: नेपाल के नवदुर्गा लॉज…

    Continue reading