युवाओं के सपनों को पंख: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐतिहासिक फैसला, अब सरकारी नौकरी की प्रारंभिक परीक्षा सिर्फ ₹100 में

पटना, 15 अगस्त 2025 —स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लाखों युवाओं को एक बड़ी सौगात दी है। अपने दूरदर्शी नेतृत्व और युवाओं के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्होंने घोषणा की कि बिहार में आयोजित होने वाली सभी राज्यस्तरीय सरकारी नौकरियों की प्रारंभिक (PT) परीक्षाओं का शुल्क अब मात्र ₹100 होगा। वहीं, मुख्य परीक्षा (Mains) में सफल अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।


युवाओं के प्रति मुख्यमंत्री का संकल्प

सीएम नीतीश कुमार ने कहा—

“हमारी सरकार की प्राथमिकता हमेशा से रही है कि राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले। परीक्षा शुल्क में कमी से लाखों युवाओं को लाभ होगा और वे और प्रोत्साहित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।”

उनका यह निर्णय उन युवाओं के लिए विशेष राहत लेकर आया है, जो आर्थिक कारणों से प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार शामिल होने में हिचकिचाते थे।


सभी आयोगों पर लागू होगा ऐतिहासिक निर्णय

यह नियम BPSC, BSSC, BTSC, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, और केंद्रीय सिपाही चयन पर्षद सहित सभी आयोगों द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षाओं पर लागू होगा।


नीतीश कुमार: विकास और अवसर के पर्याय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा, रोजगार और अधोसंरचना के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। यह फैसला भी उनकी उसी दूरदर्शी सोच का हिस्सा है, जो युवाओं के सपनों को साकार करने और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में है।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading