क्या लालू की बहू की होगी राजनीति में एंट्री!, सास के साथ चक्की चलाती दिखीं राजश्री

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसी कड़ी में तेजस्वी यादव ने एक अपनी मां और पत्नी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री जाता(चक्की) चलाते हुए नजर आ रही हैं।

तेजस्वी यादव ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है कि, ” माँ और पत्नी घरेलू कामकाज संग संग”। तेजस्वी यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तेजस्वी यादव के द्वारा शेयर की गई वीडियो में राबड़ी देवी जाता(चक्की) चला रही हैं, वहीं राजश्री भी उनके साथ जाता(चक्की) चला रही हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है और सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार और उससे संबंधित कार्यों में जुटी है। आरजेडी भी बिहार में धुंआदार रैलियां कर रही है।खुद राबड़ी देवी लालू यादव के साथ रैलियों में शामिल होती हैं। इन सब के बीच समय निकाल कर वो घर के कामकाज में भी मसरूफ रहताी हैं। पहले भी कभी वो अपने घर के बागीचे में दिखीं तो कभी गाय को चारा खिलाती नजर आईं. उनके साथ बहू राजश्री भी उनके कामों में हाथ बंटाती नजर आती हैं।

Related Posts

भागलपुर में खत्म होगा गैस का ‘वेटिंग गेम’! DM का बड़ा ऐलान— “7 दिन से ज्यादा पेंडिंग नहीं रहेगा सिलेंडर”; सप्लाई हुई दोगुनी, पैनिक बुकिंग पर लगाम

Share Add as a preferred…

Continue reading
विक्रमशिला सेतु के पीलर की ‘फॉल्स दीवार’ गिरने से हड़कंप! इंजीनियरों की टीम ने किया मुआयना; बोले— “पुल के स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं, वो बेकार हिस्सा था”

Share Add as a preferred…

Continue reading