महिला पुलिसकर्मी का डांस देख नोरा फतेही को जाएंगे भूल, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर आए दिन महिला पुलिसकर्मियों के रील वायरल होते रहते हैं। कई रील्स में वे डांस करते हुए दिखती हैं। कुछ लोगों का तो डांस इतना वायरल होता है कि वह इंटरनेट सेंसेशन बन जाती हैं। ऐसे ही एक और महिला पुलिसकर्मी अपने डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। लाखों लोग इस महिला पुलिसकर्मी के दीवाने हो चुके हैं। महिला पुलिसकर्मी के डांस ने लोगों को अपना मुरीद बना लिया है।

महिला पुलिसकर्मी ने किया धांसू डांस

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी खाकी की वर्दी में डांस करते हुए दिख रही है। महिला पुलिसकर्मी मुग़ल-ए-आज़म फिल्म के गाने ‘किसी दिन  मुस्कुरा कर ये नजारा हम भी देखेंगे’ पर डांस कर रही है। डांस के दौरान महिला पुलिसकर्मी के एक्सप्रेशन बहुत ही शानदार और देखने लायक हैं। पुलिस वाली के डांस के साथ एक्सप्रेशन को देख लोग उसके दीवाने हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/C1liCncvvJH/?utm_source=ig_web_copy_link

महिला पुलिसकर्मी का डांस देख लोगों ने दिए ऐसे-ऐसे एक्सप्रेशन

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @shiya_thakur_si नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 30 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, इस वीडियो पर बड़ी तदाद में लोग कमेंट कर महिला पुलिसकर्मी के डांस की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग डांस के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मी की खूबसूरती की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। जबकि कई लोगों ने ड्यूटी टाइम पर रील्स बनाने को लेकर महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने की बात कही है।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…