यूपी में फिर बनेगी बीजेपी सरकार? तेज प्रताप यादव ने बीजेपी गठबंधन को लेकर दिए संकेत

तेज प्रताप यादव ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन और पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने दावा किया कि यूपी में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने की संभावना है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यूपी में फिर बनेगी बीजेपी सरकार? तेज प्रताप यादव ने बीजेपी गठबंधन को लेकर दिए संकेत

खेसारी लाल की बीजेपी नेताओं से मुलाकात पर बोले

भोजपुरी अभिनेता और गायक Khesari Lal Yadav की भाजपा अध्यक्ष Nitin Nabin से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत और राजनीतिक फैसला है। उन्होंने इस मुद्दे पर ज्यादा टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपना निर्णय लेने का अधिकार है।

बीजेपी के साथ गठबंधन पर दिया संकेत

भाजपा के साथ संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप यादव ने संकेतात्मक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “अगर मां विंध्यवासिनी की कृपा रही तो गठबंधन भी संभव है।” हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह गठबंधन कब और किन परिस्थितियों में हो सकता है।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का किया समर्थन

मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह इस पार्टी के समर्थन में हैं और इसे युवाओं की अभिव्यक्ति और बदलाव की ताकत से जोड़कर देखा जाना चाहिए।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि जब युवा आगे बढ़ता है तो बड़ी से बड़ी व्यवस्था बदल सकती है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं ने अपनी ताकत दिखा दी है और वे हमेशा युवाओं के साथ खड़े रहेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 5 जून 2026 का दिन किस राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…