शौचालय की टंकी में गिरे पति को बचाने कूदी पत्नी, दोनों मरे

छौड़ाही (बेगूसराय)। परोरा पंचायत में शनिवार की दोपहर शौचालय की टंकी में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतक दंपती की पहचान उक्त पंचायत के महेशपुरा डुमरी वार्ड संख्या-चार निवासी बहोरन सहनी के 35 वर्षीय पुत्र शंभू सहनी तथा उनकी 33 वर्षीया पत्नी मूर्ति देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार उक्त दंपती शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर चालित सेफ्टी टैंकलोरी के माध्यम से शौचालय की सफाई करवा रहे थे। इसी दौरान दोनों पति-पत्नी शौचालय की टंकी के अंदर झांकने पहुंचे। इसी क्रम में शंभू सहनी शौचालय टंकी में गिर पड़ा। पति को गिरते देख पत्नी मूर्ति देवी भी पति को बचाने के लिए कूद पड़ी।

  • ये भी पढ़े..

    तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान देने की तैयारी, बिहार में रिसर्च, इनोवेशन और रोजगार आधारित पढ़ाई पर जोर

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना राष्ट्रीय रोल मॉडल, देश के 9 बड़े संग्रहालयों के विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…