बिहार के वैशाली में रेस्टोरेंट में खाने के विवाद को लेकर पत्नी ने करवाया पति कि हत्या

वैशाली जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. रेस्टोरेंट में खाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला ने अपने ही पति की हत्या करवा दी. युवक का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है.

दरअसल मुजफ्फरपुर के रहने वाले राजवीर की शादी 9 महीने पहले निशा के साथ हुई थी. निशा बहादुरपुर की रहने वाली है. अब राजवीर की हत्या के बाद उसके घरवालों ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी निशा घर में बने खाने की बजाय रेस्टोरेंट से खाना मंगवाने की जिद्द करती थी.

होटल के खाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहा सुनी भी होती थी. बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट और होटल में खाने की जिद और आदत की वजह पत्नी ने अपने पति की हत्या करवा दी. राजवीर के घरवालों ने ये भी कहा है कि शादी के बाद से ही पत्नी निशा राजवीर को नापसंद करती थी. राजवीर के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी निशा के किसी गैर मर्द से भी संबंध हैं.

थाने में दर्ज कराई गई लिखित शिकायत में पिता उपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को साजिश के तहत ससुराल में बुलाकर पत्नी, सास, ससुर ने मिलकर हत्या कर दी है. पुलिस ने लिखित शिकायत के बाद आरोपी पत्नी सहित राजवीर के सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात की जांच के लिए पहुंचे गोरौल थाने के SHO मनोज कुमार ने बताया की इस पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. अधिकारी ने कहा कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है लेकिन हत्या या हादसे जैसे सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है.

  • Related Posts

    साहिबगंज (बरहरवा) में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: आपूर्ति पदाधिकारी 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सीवान जंक्शन पर ‘नशे’ के सौदागर पर एक्शन! 3.5 किलो चरस के साथ 3 तस्कर दबोचे गए; मुरादाबाद भेजने की थी ‘हाई-प्रोफाइल’ तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *