पत्नी ने नशीली दवा देकर पति का प्राइवेट पार्ट काटा और हो गई फरार

अमेठी : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मैगलगंज कचनाव गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दूसरी पत्नी ने अपने ही पति को नशीली दवा खिलाकर अचेत कर दिया और फिर चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। घटना के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई।


अवैध संबंध से भड़की पत्नी

मामले में पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित अंसार अंसारी के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। पहले से ही उसकी दो पत्नियों के बीच विवाद चलता था, लेकिन जब घर में तीसरी महिला की एंट्री हुई, तो दूसरी पत्नी का गुस्सा चरम पर पहुंच गया।

रविवार को आरोपी पत्नी ने अंसार को अपने कमरे में बुलाया। उसने उसे नशीली दवा खिलाई और जैसे ही वह बेहोश हुआ, चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला।


खून से लथपथ हालत में अस्पताल रेफर

घटना के बाद आरोपी महिला फरार हो गई। इस बीच, पीड़ित का भाई मौके पर पहुंचा और उसे खून से लथपथ हालत में तुरंत अस्पताल ले गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर स्थिति में रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया।


पुलिस की तलाश जारी

सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फरार महिला की तलाश में पुलिस टीमों ने छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


 

  • Related Posts

    पटना में ‘पोस्टर वार’ से सियासी उबाल! राजद का भाजपा पर तीखा प्रहार— “कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे भाजपा ने ठगा नहीं”; सीएम की कुर्सी और ‘अजगर’ वाली तस्वीर वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बेगूसराय में ‘बैल’ का तांडव! सीएम नीतीश के हेलीपैड पर सांड की ‘VIP एंट्री’; जान बचाकर फायर ब्रिगेड पर चढ़े पुलिसवाले

    Share Add as a preferred…

    Continue reading