घरेलू विवाद में पत्नी की तवे से पीटकर हत्या, आरोपी पति ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के गोपाल नगर में एक घरेलू विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। आरोप है कि पति ने गुस्से में अपनी पत्नी की तवे से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया।

घरेलू विवाद के बाद वारदात

पुलिस के अनुसार, घटना बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी की पहचान दिनेश पटेल और मृतका की पहचान सरिता के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर रसोई में रखा तवा उठाकर पत्नी के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मानसिक बीमारी और बेरोजगारी की भी जांच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पिछले कुछ वर्षों से सिजोफ्रेनिया नामक मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा था। साथ ही, करीब दो महीने पहले उसकी नौकरी भी चली गई थी, जिसके बाद परिवार में आर्थिक और मानसिक तनाव बढ़ गया था।

पुलिस इन सभी पहलुओं की भी जांच कर रही है।

सुबह खुद पहुंचा थाने

घटना के बाद आरोपी रातभर घर में ही रहा। रविवार सुबह वह स्वयं बाबा हरिदास नगर थाने पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

जानकारी के मुताबिक, दिनेश और सरिता की शादी वर्ष 2005 में हुई थी। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है, जबकि छोटा बेटा पांचवीं कक्षा का छात्र है।

पुलिस जांच जारी

घटनास्थल पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

मामले की जांच में घटना के कारणों, आरोपी की मानसिक स्थिति और अन्य परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में टोटो चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई शुरू

    Share Add as a preferred…

    सिर और पैर काटकर युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

    Share Add as a preferred…