अचानक आधी रात में बक्सर के SP छापामारी क्यों करने लगे? SDPO और थानाध्यक्ष भी साथ में थे मौजूद

बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने शुक्रवार की रात ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में छापामारी की। उन्होंने नगर पंचायत के फरार और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें निमेज और चंद्रपुरा के एक-एक अभियुक्त शामिल हैं। निमेज और चंद्रपुरा कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य शुक्रवार की रात स्थानीय पुलिस के साथ ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कई गांव में आधी रात तक छापामारी कर करते रहे। सबसे पहले पुलिस अधीक्षक ने नगर पंचायत के फरार और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया।

पुलिस ने यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने निमेज,चिकनी,चंद्रपुरा आदि गांव में पुलिस शराब तस्कर,फरार और वारंटी के ठिकाने पर पुलिस छापामारी करती रही। लेकिन कोई बड़ी कामयाबी तो नहीं मिली।
लेकिन निमेज में एक और चंद्रपुरा में भी एक अभियुक्त सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर डुमरांव के एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस के जवान थे।
  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *