विधानसभा में लॉलीपॉप और झुनझुना लेकर क्यों पहुंच गए तेजस्वी के विधायक? करने लगे हंगामा

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले आरजेडी के विधायक लॉलीपॉप और झुनझुना लेकर पहुंच गए और बिहार के 3.17 लाख करोड़ के बजट का विरोध जताया।

दरअसल, बिहार सरकार ने करीब 3.17 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है। आरजेडी ने बजट को निराशाजनक बताया है और इसका विरोध जता रही है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले आरजेडी विधायक मुकेश रोशन आज लॉलीपॉप और झुनझुना लेकर पहुंचे और कहा कि सरकार ने बिहार की जनता को लॉलीपॉप और झुनझुना थमाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि न तो राज्य की महिलाओं के खाते में पैसे आए और ना ही युवाओं को रोजगार ही मिला। न तो विशेष राज्य का दर्जा बिहार को मिला और ना ही विशेष पैकेज ही मिल सका है। युवाओं को रोजगार देने के लिए बजट में कोई जिक्र नहीं किया गया। वृद्धा पेंशन की राशि को चार सौ से बढ़ाकर 15 सौ रुपए करने की बात कही गई थी लेकिन सरकार ने इस मांग पर कोई विचार नहीं किया।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर गांधी मैदान में दिखेगा ‘सुरक्षा का कवच’! परिवहन विभाग का हाईटेक पवेलियन; मुफ्त नेत्र जांच, हेलमेट और सिम्युलेटर पर ड्राइविंग का मौका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी; प्रशासन बोला – घबराने की जरूरत नहीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *