सम्राट चौधरी ने क्यों कहा कि तेजस्वी को युवाओं की चिंता नहीं? ‘2025 से पहले BJP देगी 10 लाख सरकारी नौकरियां’

बिहार में लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं, अब सिर्फ दो चरण ही बाकी बचे हैं. लेकिन नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू के लाल तेजस्वी यादव को नौकरी और रोजगार को लेकर दिये गये बयान पर घेरा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को कभी किसी भी युवाओं की चिंता नहीं की है. ये कभी भी युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दिये. जो भी नौकरी दी गई है वह सीएम नीतीश कुमार ने दिया है।

10 लाख नौकरी का टारगेट पूरा करेगी बीजेपी: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए गठबंधन ने सरकार 10 लाख सरकारी नौकरियां देने के अपने वादे को पूरा करेगी. इस टारगेट को हासिल करने की समय-सीमा बताते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि यह लक्ष्य 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हासिल कर लिया जाएगा. बिहार की सरकार लाखों युवाओं को रोजगार देगी और जो आवेदन निकलेगा उसे तेजस्वी यादव के घर पर भी हमलोग आवेदन को भिजवाएंगे।

तेजस्वी यादव नहीं करते युवाओं की चिंता: सम्राट चौधरी ने कहा कि जो लोग कभी युवाओं, किसानों और गरीबों की चिंता नहीं की. आज चुनावी सभा में जाकर कुछ से कुछ बोलते हैं. जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र में बैठे हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार युवाओं के रोजगार की चिंता की है. निश्चित तौर पर यह बात बिहार और देश की जनता जानती है. इसीलिए बिहार की जनता कभी भी तेजस्वी यादव के द्वारा दिए गए बयान पर विश्वास नहीं कर सकती है. जनता पूरी तरह से एनडीए गठबंधन के साथ है।

“बिहार सरकार सीएम नीतीश कुमार द्वारा किए गए 10 लाख सरकारी नौकरियां देने के वादे पर खरी उतरेगी. बिहार की सरकार लाखों युवाओं को रोजगार देगी और जो आवेदन निकलेगा उसे तेजस्वी यादव के घर पर भी हमलोग आवेदन को भिजवाएंगे.”- सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री

तेजस्वी यादव के बयान पर सियासत: बिहार में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव लगातार युवाओं के रोजगार और सरकारी नौकरी की बात करते हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या बीजेपी के कोई भी बड़े नेता रोजगार के मुद्दे पर जवाब दे देंगे. सरकारी नौकरी के मुद्दे पर जवाब दे देंगे या युवाओं को रोजगार देना शुरू कर देंगे उस दिन वह राजनीति से इस्तीफा दे देंगे. इसको लेकर बिहार में सियासत भी खूब हो रही है।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *